पटना, अगस्त 11 -- पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ में स्पोर्ट्स हब विकसित होगा। इसके अंतर्गत करीब 225 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी, 187 एकड़ में गोल्फ कोर्स और 239 एकड़ में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है। नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने टाउनशिप में स्पोर्ट्स सिटी के प्रावधान और खेल सुविधाओं के विकास पर हुई बैठक के बाद मंगलवार को यह जानकारी दी। बैठक में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं।

खेल सुविधाओं के विकास पर जोर मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जरिए टाउनशिप में खेल गतिविधियों क...