वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। दोनों ही घटनाओं में कैंट जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संदिग्धों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दरभंगा (बिहार) के कमतौल निवासी राज कुमार ने मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि वह 2 जून को सद्भावना के ए-1 बोगी में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन वाराणसी स्टेशन पर पहुंची तो उनके सिरहाने रखा पर्स गायब हो गया। बताया कि पर्स में मंगलसूत्र, सात हजार रुपए नकदी और सोनाटा की चेन थी। वहीं, चोरों ने गत 18 जून की देर रात पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के ए-1 बोगी में सफर के दौरान महिला यात्री को अपना शिकार बनाया। बिहार में हाजीपुर के नौहट्टा की रहने वाली नूतन कुम...