पाटलिपुत्र उप-डाकघर का उद्घाटन आज
पटना, अगस्त 23 -- पटना के पाटलिपुत्र उप डाकघर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन सोमवार को होगा। यह उद्घाटन देशभर के उन 14 डाकघरों के साथ किया जाएगा, जिनका नवीनीकरण हुआ है। बिहार डाक परिमंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पाटलिपुत्र उप डाकघर, पटना से वर्चुअल माध्यम से होगा, जिससे अन्य राज्यों के डाकघरों का उद्घाटन भी लाइव जुड़ेगा। मौके पर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। डाक विभाग रिवैम्प्ड 'डाक सेवा एप' और रिवैम्प्ड 'डाक मित्र एप' का शुभारंभ किया जाएगा। इससे डाक सेवाएं और अधिक आधुनिक, सुगम, प्रभावी, पारदर्शी और नागरिक-केप्द्रित बन सकेंगी।भौतिक रूप से इस अवसर पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.