पाटन में 1521 राशन कार्ड 25 अगस्त तक किए जाएंगे निरस्त
पलामू, अगस्त 6 -- पाटन, प्रतिनिधि। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के राइटफुल टार्गेटिंग अभियान के तहत पाटन प्रखंड में 25 अगस्त तक 1,521 राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। सीओ सह प्रभारी बीडीओ आशीष कुमार ने प्रखंड सभागार में पीडीएस डीलरों की बैठक में बताया कि पाटन प्रखंड के कुल 28,720 राशन कार्डों की समीक्षा में अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। चिह्नित मामलों में पीएफएमएस के 6, 25 लाख रुपये से अधिक जीएसटी टर्नओवर वाले 92, छह लाख रुपये से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले 823, डुप्लीकेट राशन कार्ड रखने वाले 146, 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 11, 18 वर्ष से कम आयु के एकल सदस्य वाले 309, एमसीए श्रेणी के 44 तथा चारपहिया एवं अन्य बड़े वाहन धारकों के 90 राशन कार्ड शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पलामू में 6,12,247 मतदाता फिलहाल वोटर लिस्ट से बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.