पलामू, मार्च 21 -- पाटन। प्रखंड मुख्यालय कस्बा पाटन के मुख्य चौराहा स्थित शिव मंदिर का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कराने का निर्णय लिया गया है। श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ के लिए कमेटी गठित की गई है। श्रवण मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक कर विमर्श करने के बाद गठित कमटी में रंजीत प्रसाद को अध्यक्ष, रामपुकार प्रसाद को उपाध्यक्ष, अनिल प्रसाद को कोषाध्यक्ष, मनोरंजन प्रसाद को सचिव चुना गया है। रंजित प्रसाद ने बताया कि 29 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। नैमिषारण्य (यूपी) के मोहिनी किरण शुक्ला प्रतिदिन प्रवचन करेंगी। छह अप्रैल को भंडारा के साथ समारोह का समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...