पाटन में विधिक जागरूकता शिविर कल
पलामू, मई 5 -- पाटन। 90 दिवसीय गहन कानूनी सेवाएं और आउटरीच कार्यक्रम के तहत 6 मई को पूर्वाहन 9 बजे से पाटन प्रखंड के किशुनपुर पंचायत सचिवालय में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। पलामू जिला सेवा विधिक प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में पाटन के बीडीओ को आवश्यक तैयारी के लिए सूचित किया है। विधिक सेवा समिति से प्राप्त सूचना के आलोक में निःशुल्क और सुलभ न्याय सेवाओं के बारे में जानकारी देकर समाज के कमजोर और वंचित लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर समुदाय को दी गई अधिकारों की जानकारी यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान शुरू यह भी पढ़ें- कानूनी जागरूकता के लिए गांव-गांव पहुंचा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.