पलामू, अप्रैल 5 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर की वार्षिक स्थापना के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। उत्तर प्रदेश के नैमिषारण्य से आईं कथा वाचिका सुश्री मोहिनी किरण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं अन्य दिव्य प्रसंगों का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं आत्मा के उच्च स्वरूप को प्रकट करती हैं और मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर ईश्वर से जोड़ती हैं। राधा-माधव के संबंध को उन्होंने आत्मा और परमात्मा के दिव्य प्रेम का प्रतीक बताते हुए निष्काम भक्ति का मार्ग बताया। शरद पूर्णिमा पर आयोजित महारास का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि रासलीला का श्रवण और दर्शन मन को शुद्ध कर भक्ति भाव को जागृत करता है। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.