पलामू, मार्च 28 -- पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले पाटन थाना के कुड़वा-किशुनपुर स्टेट हाइवे में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 13 वर्षीया एक किशोरी सहित दो लोग घायल हैं। चारो को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद दो लोगों की मौत हो गई। एक किशोरी सहित दो घायलों का इलाज चल रहा है। किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया है कि घटना करीब ढाई बजे दिन में हुई है। दो बाइक में आमने-सामने की हुई टक्कर में चार सवार बुरी तरह घयाल हो गए थे। सूचना के बाद चारो को तत्काल मेदिनीनगर के मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पंडवा कस्बे के जोधन राम के 45 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश राम तथा मनातू थाना के चक गांव निवासी 55 वर्षीय रामचरण दास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.