पलामू, जून 24 -- पाटन। प्रखंड के नावाखास पंचायत के पोखरिया गांव के सोनपुरवा टोला में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्राकृतिक/ जैविक खेती-अवसर एवं संभावनाएं विषय पर कृषक गोष्ठी किया। सांसद वीडी राम ने इसमें सीधे संवाद में उपस्थित किसानों को भूमि की घटती उर्वरता, जल प्रदूषण और बढ़ते स्वास्थ्य जोखिमों से निपटने के लिए परंपरागत कृषि (प्राकृतिक या जैविक खेती) करने के महत्वों को बताया। रासायनिक उर्वरक पर निर्भरता को कम करने व जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गोबर, केंचुआ खाद और स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। गोष्ठी में नवाखास के मुखिया मनोज कुमार ने सांसद से बिजली व मोबाइल फोन नेटवर्क की खराब स्थिति की जानकारी दी। संवाद कार्यकम में प्रफुल्ल कुमार सिंह, विजय ओझा, ईश्वरी पाण्डेय, विजय कुशवाहा, दीपक कुमार वर्मा आ...