पलामू, मार्च 29 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना की पुलिस ने रविवार को सुबह छह बजे अवैध बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया की अवैध बालू लदा ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को सधपुर गांव में स्टेट हाइवे के पास से जब्त किया गया है। प्रारंभिक अनुसंधान के अनुसार अमानत नदी के घाट से बालू का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था। बालू लदे ट्रैक्टर के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई के लिए जिला खनन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस को देखकर भाग निकले ड्राइवर को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...