पलामू, मई 29 -- मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्कीकला गांव में गुरुवार मध्य रात में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर घर से जा टकराई। घर के आंगन में खाट पर सो रहे 51 वर्षीय बिनोद सिंह चेरो की इस क्रम में गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चला रहे पाटन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार की पिटाई भी कर दी है। दुर्घटना और बाद में पिटाई से वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में ड्रेसिंग सहित प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें भी दुर्घटना की सूचना मिली है, परंतु विशेष जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ शुक्रवार को ग्रामीणों ने मेदि...