बांका, फरवरी 24 -- अमरपुर, निज संवाददाता। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत कुशमाहा पंचायत का पाटकी गांव दशकों की गुमनामी के बाद अचानक जिले में चर्चित हो गया है। इस गांव में ही पावर ग्रिड बनने का प्रस्ताव है। जिले का पावर ग्रिड इस गांव में बनने के प्रस्ताव के बाद यह गांव लोगों की नजरों में आ गया। प्रखंड मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर बसे गांव तक भागलपुर जिले के किरणपुर, डोहराडीह के रास्ते आना पड़ता है। गांव में इतनी समस्याएं हैं कि ग्रामीण समस्याओं के बीच जीवन जीने के आदि हो चुके हैं। इस गांव की सबसे बड़ी समस्या गंदे पानी की निकासी नहीं होना है। गांव में जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, पानी के दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। पंचायत प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान कभी इस गांव की ओर नहीं गया। ग्रामीणों ने बताया कि ...