देहरादून, सितम्बर 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पांचवीं बाल विधानसभा-2026 के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के चयन के निर्देश दिए हैं।

छात्र और छात्रा का चयन आयोग सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक छात्र और एक छात्रा का चयन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के नाम मांगे गए हैं। बाल विधायक के चयन के लिए विद्यार्थियों को दो विषयों पर 250-250 शब्दों के निबंध लिखने होंगे। इनमें पहला विषय 'आपके क्षेत्र में आप अन्याय को प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दे क्या हैं और आप बाल विधायक के रूप में क्या कदम उठाएंगे' तथा दूसरा 'यदि आप बाल विधा...