वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। तंबाकू का सेवन अब केवल फेफड़ों और हृदय को ही नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि यह शरीर के एक बेहद महत्वपूर्ण अंग पैंक्रियाज (अग्न्याशय) को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। तंबाकू में मौजूद निकोटीन पैंक्रियाज में सूजन पैदा कर रहा है, जिससे पाचन प्रक्रिया बाधित हो रही है और मधुमेह का खतरा भी बढ़ रहा है। आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में पिछले एक साल में 1082 ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिनके पैंक्रियाज में सूजन (पैंक्रियाटाइटिस) की समस्या पाई गई। इसका कारण तंबाकू का सेवन है। बीएचयू के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश यादव ने कहा कि पैंक्रियाज पेट के पीछे स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम बनाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं। दूसरा, यह इंसुलिन और ग्लूकागोन जैसे हार्मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.