बलरामपुर, मार्च 12 -- जरवा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नेवलगढ़ के मजरे लोहटी व जुगुनभरिया में पागल सियार की दहशत से लोग परेशान हैं। दोनों गांवों में पागल सियार ने बुधवार शाम करीब सात बजे चार लोगों को काटा है। सीएचसी तुलसीपुर में चारों लोगों का इलाज किया जा रहा है। अचानक हुए हमले से दोनों गांवों में अफरा-तफरी मच गई है। वन विभाग की टीम ने गुरुवार को ग्रामीणों को सतर्क किया। पागल सियार की तलाश में वन विभाग की टीम जुट गई है। साथ ही टीम ने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोहटी गांव में बुधवार की शाम करीब सात बजे झाड़ियों से एक सियार आ गया। देखते ही देखते सियार ने लाती, काजल, राम लौटन व जनकदुलारी को काट लिया। इन लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सियार को शोर मचाकर खदेड़ दिया। पागल सियार जुगुनभरिया गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.