साहिबगंज, मई 30 -- साहिबगंज। शहर में एक पागल कुत्ते ने शनिवार को करीब 50 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया । आते जाते राहगीरों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । किसी को स्टेशन रोड, कॉलेज रोड, कुलीपाड़ा, चैती दुर्गा मोड़ आदि स्थानों पर आने-जाने वाले राहगीरों पर हमला कर दिया। इनमें बच्चे, युवा व बुजुर्ग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल में इलाज के लोगों की भीड़ लग गई। घायलों में कुलीपाड़ा के राजेश हरि (35), पुरानी साहिबगंज की अनु प्रिया (11), छोटी सोलबंधा के दस साल की प्रियांशु कुमार, छोटी कोदरजन्ना के इश्तियाक, डिहारी के शिवम कुमार (10), अंजुमननगर के राजू कुमार( 30) समेत अन्य लोग हैं। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज कर एंटी रैबीज सुई दी गई। खबर लिखे जाने तक लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे थे। इधर,नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि पा...