औरैया, अप्रैल 17 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक कुत्ते ने रिक्शा चालक पर हमला कर उसे कई जगह काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गांव रुरुकला निवासी रामनरेश पुत्र नाथूराम रिक्शा लेकर अछल्दा की ओर आ रहे थे। तभी रास्ते में एक पागल कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उन्हें दौड़ाकर कई जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। वहां स्टाफ नर्स आराधना ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर उनका उपचार शुरू किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और पागल कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.