फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- शिकोहाबाद के थाना नसीरपुर के गांव जमालीपुर में घर में बैठे एक पागल कुत्ते ने एक महिला को काटकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। स्नेहलता पत्नी सुरेश चन्द्र निवासी जमालीपुर थाना नसीरपुर के भूसे वाले कमरे में एक पागल कुत्ता चुपचाप जाकर बैठ गया। इसी दौरान महिला किसी काम से वहां गई। इसी दौरान पागल कुत्ते ने महिला पर हमलाकर कई जगह काट लिया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.