औरैया, फरवरी 24 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर में मंगलवार सुबह एक कथित पागल कुत्ते ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें कई जगह काट लिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रामचंद्र खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से कुत्ते को दौड़ाकर भगाया, तब जाकर बुजुर्ग की जान बच सकी। घायल के पुत्र बबलू ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गए। वहां डाक...