पागल कुत्ते ने बालक को नोंच-नोंच कर किया लहूलुहान
बेगुसराय, जून 10 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मजोसडीह गांव में बुधवार की दोपहर एक पागल कुत्ते ने 10 वर्षीय एक बालक को नोंच-नोंच कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल बालक की पहचान मजोसडीह गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह के 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उक्त बालक अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच बाहर की तरफ से तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ एक कुत्ता उसके दरवाजे पर आ पहुंचा और उसपर झपट पड़ा।
घटना का विवरण वह अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा लेकिन कुत्ता भी उसके पीछे घर में घुस गया और उसके हाथ, पैर, पेट सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे की मदद से कुत्ते के चंगुल से बालक को मुक्त कराया। परिजनों ने घायल बालक को उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.