पागल कुत्ते ने चिकित्सक सहित आठ लोगों को काटा
अलीगढ़, जून 12 -- विजयगढ़, संवाददाता। कस्बे में आवारा और खूंखार जानवरों का आतंक चरम पर है। गुरुवार शाम मुख्य बाजार में एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। कुत्ते ने महज एक घंटे के भीतर बाजार से गुजर रहे आठ लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच की है। नगर के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य स्वदेश अग्रवाल अपने आवास 'प्राणाचार्य भवन' से स्कूटर द्वारा कृषि फार्म 'हर्बल वाटिका' जा रहे थे। इसी दौरान कैनरा बैंक के सामने वाली गली के पास घात लगाए पागल कुत्ते ने उनके चलते स्कूटर पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चिकित्सक के पैरों में गहरे घाव कर दिए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाया गया। इसके बाद घायल चिकित्सक को प्राथमिक उपचार देकर एंटी-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.