दुमका, मार्च 31 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड में एक पागल कुत्ते ने चार गांव के 10 व्यक्तियों को काटकर घायल कर दिया है। घायलों में दो व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के चिकित्सक डॉक्टर स्वर्ण प्रिया लकड़ा ने प्राथमिक उपचार के पश्चात सात व्यक्तियों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। सभी घायलों को खाडू कदमा पंचायत के मुखिया साइमन सोरेन की अगुवाई में ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा लाया। मौके पर उपस्थित चिकित्सक स्वर्ण प्रिया लकड़ा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में खाडू कदमा निवासी अफसाना खातून (11), ढाका निवासी मेमुनिया खातून (15), प्रतापपुर निवासी परिमल टुडू (25), चरण टुडू (25), लाल मरांडी (25) व उस्मान अंसारी (05), जामबाद निवासी शीला हें...