इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- भरथना। क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुर गांव में पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है। दो दिनों में कुत्ते ने चार ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी पप्पू अली ने बताया कि वह अपनी पालतू भैंस को चारा दे रहे थे, तभी पीछे से आए कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर काट लिया। इसी कुत्ते ने गांव के दिव्यांग भूरे पाल को भी निशाना बनाया। वहीं सत्यवीर ने बताया कि वह दुकान से लघुशंका के लिए जा रहे थे, तभी कुत्ते ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा सुबह की सैर के लिए घर से निकले प्रियांशु को भी कुत्ते ने पीछे से आकर काट लिया।लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना कि पागल कुत्ते ने कुछ मवेशियों पर भी हमला किया है। गांव वालों ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द पागल कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.