पीलीभीत, जनवरी 4 -- पूरनपुर। पागल कुत्ते ने गांव में दर्जनों ग्रामीण और पशुओं को काट लिया। घायल ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचकर रैबीज की एंटी डोज लगवाई। कुत्ते के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव पटिहन में एक कुत्ता पागल हो गया। उसने गांव रामचंद्र और छोटेलाल, मेवाराम सहित ग्रामीणों को काट लिया। पटिहान गांव से गुजर रहे मंशाराम को कुत्ते ने दौड़कार काट लिया। उनके शोर शराबा करने पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर उन्हें बचाया। शनिवार को मंशाराम, रामचंद्र ओर छोटेलाल सीएचसी पहुंचे और एंटी रैवीज वैक्सीन लगवाई। रामचंद्र ने बताया कि पागल कुत्ता बीते दो दिनों में कई लोगों को काट चुका है। उसने घर के बाहर बंधे मवेशियों को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के आंतक से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.