औरंगाबाद, मार्च 24 -- देव प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 दत्तू बिगहा गांव में पागल कुत्तों के हमले से छह बच्चों समेत दर्जनों महिला व पुरुष घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। घटना के समय गांव में छठ पर्व को लेकर बाहर से आए श्रद्धालु भी मौजूद थे, जिनमें कई लोग इस हमले का शिकार हो गए। स्थानीय निवासी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि गांव में अचानक पागल कुत्ते ने लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। घायलों में हर्ष सिंह, ललन यादव सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। बताया गया कि घायलों में छह बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...