चतरा, मई 9 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड की पहरा पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खलारी में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते के हमले से कक्षा पांच का छात्र घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान डोमनिज नाग (10) के रूप में की गई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, छात्र विद्यालय परिसर में मौजूद था, तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते के काटने से छात्र घायल हो गया।घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को तत्काल उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कुत्ता पागल प्रतीत हो रहा था और उसने आसपास के कई जानवरों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...