जौनपुर, मार्च 29 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को एक पागल कुत्ते के हमले ने दहशत फैला दी। कुत्ते ने तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मियांपुर गांव में रविवार सुबह कुत्ते ने 80 वर्षीय किशोरी लाल और 21 वर्षीय गरिमा पत्नी समशेर पर हमला किया। इसके अलावा खरौना गांव निवासी 30 वर्षीय राजनंदनी पत्नी कपिल तथा सबरहद गांव निवासी 48 वर्षीय पारितोष श्रीवास्तव पुत्र योगेंद्र और 26 वर्षीय कुसुम पुत्री श्यामलाल को भी घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.