पागल कुत्ते के हमले में तीन ग्रामीण और मवेशी घायल
मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरीडीह ग्रामसभा में सोमवार को एक पागल कुत्ते के हमले में तीन ग्रामीण और दस मवेशी घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों के एकत्र होने के बाद पागत कुत्ता मौके से फरार हो गया। कुत्ते के हमले से घायलों को उपचार के लिए रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। उधर घटना के बाबत ग्रामीणों ने पशु चिकित्साधिकारी को भी अवगत करा दिया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से पागल कुत्ते को तत्काल पकड़ने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- आवारा आतंक: स्वार में आवारा कुत्तों ने बालक समेत नौ को काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.