प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- गांव में पागल कुत्ते के हमले से गांव में दहशत फैल गई। कुत्ते के काटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ कर उसे नदी के किनारे छोड़ दिया। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मोहम्मद फहद घर के पास गुरुवार शाम को खेल रहा था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे कुत्ते ने हमला कर दिया। फहद को बचाने के लिए दौड़ा चचेरा भाई अनस को काट लिया। दोनों को घायल करने के बाद पड़ोसी गांव गंगा राम पांडे का पुरवा के दीपक पांडेय, सुधीर पांडे, अमन शर्मा, अंशू शर्मा को भी काटा। सभी घायलों को परिवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम ले गया। जहां एआरवी इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. इरफान खान ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे छह लोग कुत्ते के हमले में घायल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.