पागल कुत्ते के काटने से महिला की हालत गम्भीर
श्रावस्ती, मई 13 -- जमुनहा। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर बनगई के मजरा रघुनाथपुर निवासिनी दुलारी देवी (43)पत्नी सीता राम को बुधवार गांव में घूम रहे एक पागल कुत्ते ने काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला को परिजनों ने गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायल का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.