हाथरस, मई 8 -- सादाबाद। क्षेत्र के वन विभाग गाली इलाके में एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया कि कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया था, जिसके चलते स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की मदद से कुत्ते को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मोहल्ले के कुछ पशुप्रेमियों ने मामले की जानकारी एसपीसीए सदस्य दिव्यांश शर्मा को दी। सूचना मिलते ही दिव्यांश शर्मा मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत टीम के सहयोग से कुत्ते को रेस्क्यू कराया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित पकड़ लिया गया ताकि किसी अन्य व्यक्ति या पशु को नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद कुत्ते को उपचार और देखभाल के लिए अलीशा जीव आश्रय शेल्टर भिजवाया गया, जहां पशु चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखरेख की जाएगी। एसपीसीए...