उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही में पागल कुत्ते के हमले से गांव में दहशत फैल गई। कुत्ते ने एक महिला समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं गांव के लोग कुत्ते की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार सुबह रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराही निवासी शिव कुमारी पत्नी अल्लू खेतों की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और बुरी तरह पैर में काट लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होकर वह मौके पर ही गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत पीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसी पागल कुत्ते ने गांव के ही राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.