मिर्जापुर, मई 20 -- मिर्जापुर। नगर के बथुआ मोहल्ले में एक पागल कुत्ता ने टेलर मास्टर समेत पांच लोगों को काट कर घायल कर दिया। कुत्ता के आतंक से मोहल्ले के लोग लाठी लेकर घर के सामने पहरा दे रहे हैं। वहीं पागल कुत्ता को न पकड़े जाने से लोग भयभीत है। नगर के बथुआ मोहल्ले में मंगलवार को एक पागल कुत्ता के भय से लोग घर से बाहर निकलने में भयभीत है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार मंगलवार को दोपहर में पागल कुत्ता ने बनारसी टेलर मास्टर समेत पांच लोगों पर हमला कर काट लिया। इनमें आटा चक्की पर बैठा युवक रमेश व चाट के ठेला के पास खड़ा एक युवक भी शामिल है। यह भी पढ़ें- सड़कों व गलियों में बवाल-ए-जान साबित हो रहे आवारा कुत्ते इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी पागल कुत्ता काट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले के अन्य लोग सावधान हो गए। पागल कुत्ता के आत...