पागल कुत्ता ने काटकर महिला को जख्मी किया, बेहतर इलाज को रेफर
सीतामढ़ी, मई 20 -- पुपरी। विक्रमपुर गांव में पागल कुत्ता ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। गम्भीर रूप से जख्मी राम जतन भंडारी की पत्नी सविता देवी, सुजीत भंडारी का पुत्र कार्तिक कुमार व अन्य को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया। गम्भीर रूप से जख्मी सविता देवी के चिकित्सक ने सीटी स्कैन के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सविता देवी अपने बोरिंग के पास खेत में बैठी थी। उसी समय आवारा कुत्ते ने अचानक सविता देवी के मुंह पर हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज कर रहे डॉ कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि रोगी को लगातार वोमेटिंग की शिकायत हो रही है। संभावना है कि कुत्ता के हमला करने पर महिला माथे के बल गिरी है। जिस वजह से ब्रेन हेमरेज का खतरा बना हुआ है। इसीलिए उसे सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया है। गौरतलब है कि पिछले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.