जौनपुर, मार्च 10 -- सतहरिया। पागल कुत्ता काटने से सोमवार को पांच लोग जख्मी हो गए। मुंगराबादशाहपुर के सोहासा गांव निवासी 65 वर्षीय लालता प्रसाद, 26 वर्षीय सचिन पटेल, 65 वर्षीय राम लाल, 40 वर्षीय पिन्टू, 38 वर्षीय महेन्द्र कुमार को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...