ग्वालियर, फरवरी 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गली-मोहल्लों में घूमने वाले एक आवारा सांड ने एक छह साल के मासूम पर उस समय हमला कर दिया, जब वह कोचिंग से वापस लौट रहा था। सांड ने बच्चे को देखते ही उस पर हमला कर दिया। बच्चे ने बचकर भागने का प्रयास किया तो एक कार के सामने सांड ने फिर उसे घेर लिया और सींग मारे। इतना ही नहीं जमीन पर पटकर कर अपने सींगों से उस रौंदता रहा। इस दौरान मासूम डर के मारे बुरी तरह चीखता-चिल्लाता रहा। मासूस के साथ उसकी बहन भी थी, जो भाग वहां से गई और मदद के लिए लोगों को वहां बुलाकर लाई। लोगों ने सांड को भगाया तो मासूम की जान बच पाई, लेकिन सांड के सींग से उसका सिर फट गया। मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में 25 टांके आए हैं। यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीव...