पागलदास बनकर रह रहा था , 40 साल बाद पकड़ा गया
कानपुर, अक्टूबर 5 -- कानपुर, संवाददाता। फजलगंज पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास के मामले में 40 साल से फरार वारंटी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रामप्रकाश 'पागलदास दास बाबा' बनकर एक आश्रम में बाबा बनकर रह रहा था। प्रयागराज हाईकोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट के बाद फजलगंज पुलिस की तीन टीमों ने 23 दिन रेकी के बाद उसे पकड़ा है। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि वर्ष 1984 में फजलगंज थानाक्षेत्र में रहने वाले अशोक सोनी ने 40 हजार लूटने और हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने काकादेव नई बस्ती में रहने वाले रामप्रकाश को जेल भेजा था। वह मूलरूप से कन्नौज के गुरसहायगंज के नौसेरा गांव का रहने वाला था। वह न्यायालय से जमानत पर था। इसके बाद से वह हाजिर नहीं हो रहा था। प्रयागराज हाईकोर्ट ने क्रिमिनल अपील संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.