गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बुधवार को इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरण-तारण निवासी 23 वर्षीय लखबीर सिंह के रूप में हुई है। यह गिरोह पाकिस्तान से मादक पदार्थ मंगवाकर कूरियर के जरिए अमेरिका में सप्लाई करता था। यह मामला मई 2023 में दर्ज हुआ था, जब उद्योग विहार स्थित डीएचएल एक्सप्रेस कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों को एक पार्सल पर शक हुआ। एक्स-रे जांच के बाद जब पुलिस की मौजूदगी में पार्सल खोला गया, तो उसमें कपड़ों के साथ च्यवनप्राश के दो डिब्बे मिले। गहराई से जांच करने पर डिब्बों के अंदर से 842 ग्राम अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह पार्सल लखबीर सिंह ने भेजा था। उसके बाद से वह फरार चल रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.