पाक में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार 40 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।इस हादसे में आठ अन्य यात्री घायल भी हुए, जिनकी हालत गंभीर है। ये बस क्वेटा से पेशावर के लिए रवाना हुई थी। जब वह डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंची तो हादसा हो गया। शुरुआती जांच के अनुसार, पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।शेरानी यह भी पढ़ें- दूसरी खराब बस के यात्रियों को ढो रही बस खाई में गिरी, पाकिस्तान में एक साथ 40 लोग मरे जिले के उपायुक्त वली खान काकर ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.