इस्लामाबाद, जुलाई 23 -- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के प्रमुख नवाज शरीफ ने एक नई और हैरान करने वाली इच्छा जाहिर की है। वह पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा कि वे इस क्षेत्र के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। ताकि वे इस इलाके के विकास की देखरेख खुद कर सकें। शरीफ ने दावा किया कि PoK उनके लिए उतना ही अहम है, जितना उनका अपना प्रांत पंजाब। उन्होंने कहा, "यह मेरा दूसरा घर है। मेरे पूर्वज कश्मीर से ही आए थे।" पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई नवाज़ शरीफ ने कहा, "अगर मेरी पार्टी जीतती है, तो मैं प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से मुझे कश्मीर (PoK) का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कहूंगा ताकि म...