जयपुर, मार्च 27 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर के चक केरा गांव में एक ऐसा खौफनाक खेल चल रहा था, जिसकी परतें पुलिस ने अब उघाड़ी हैं। आरोपी आकाशदीप ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के आदेश पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बम ब्लास्ट की रेकी की और उसकी वीडियोग्राफी कर भट्टी को भेजी। लेकिन इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने उसे 26 मार्च की शाम ही गांव से दबोच लिया।सोशल मीडिया आतंक का नया हथियार आकाशदीप ने इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर कई नकली अकाउंट बनाए थे। यह कोई आम चैटिंग का मामला नहीं था। वह सीधे +92 कोड वाले नंबरों पर पाकिस्तान से जुड़े लोगों को डिटेल्स भेजता और वॉयस चैट करता। आरोपी ने अपने मोबाइल में भट्टी के साथ AI से बनाई गई तस्वीरें भी रखीं, जैसे कि एक डिजिटल "सहयोग प्रमाण"। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया कि आकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.