पाक गैंग्स्टर से संपर्क करने वालों से पूछताछ शुरू
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल (एटीएस) ने मंगलवार को पुणे के उन 66 लोगों से पूछताछ शुरू की, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी के संपर्क में पाए गए थे। यह पूछताछ पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय, पुणे ग्रामीण पुलिस और पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की मदद से अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ सुबह 7:00 बजे शुरू हुई। यह कार्रवाई इस शक के आधार पर शुरू की गई है कि भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके युवाओं को देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहा था और प्रभावित कर रहा था। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के आंतकी संगठन से संपर्क, गैंगस्टर शहजाद भट्टी से भी सांठगांठ; बिहार से पकड़ाया मोहम्मद असद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.