मोनू शर्मा, जून 6 -- पाकिस्तान के लिए 500-500 रुपए में कमीशन पर काम करने वाली रुड़की की पूजा और सोनम पर नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, कश्मीरी युवकों के माध्यम से करोड़ों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन के मामले में गिरफ्तार पूजा लंबे समय से जम्मू-कश्मीर निवासी हैंडलर राहुल खान के संपर्क में थी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से दोनों व्हाट्सएप कॉल पर अक्सर बातचीत करते थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस को पूजा के मोबाइल की जांच के दौरान यह साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा जांच में सामने आया है कि करीब तीन माह पहले पूजा के बैंक खाते में मोटी संदिग्ध रकम आई थी। इसे उसने राहुल खान के खाते में ट्रांसफर किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को उसकी सहेली पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन तक कलियर क्षेत्र में डेरा डाले रही जम्मू-कश...