पाक के शीर्ष नेताओं से मिले पजेशकियन
नई दिल्ली, जून 23 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन ने मंगलवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा अमेरिका के साथ चल रही शांति पहलों पर मंथन किया। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय शांति को मजबूत करने के प्रति तेहरान की प्रतिबद्धता दोहराई। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी राष्ट्रपति पजेशकियन से मुलाकात की और कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- होर्मुज पर हमारी हुकूमत चलेगी: गलिबफ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.