गोरखपुर, सितम्बर 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में चल रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सोमवार को मिलेट रेसिपी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कुटकी और कंगनी जैसे मोटे अनाजों से 20 से अधिक पौष्टिक व्यंजन बनाकर अपनी पाक-कला का प्रदर्शन किया। रागी के लड्डू व हलवा, बाजरे की खिचड़ी व पुआ, ज्वार का चीला, इडली-सांभर, सावां की खीर, मिलेट सलाद, पापड़ और मल्टीग्रेन बिस्किट आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने व्यंजनों की लागत, पोषक तत्वों, निर्माण विधि तथा मधुमेह, मोटापा और एनीमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में उनकी उपयोगिता की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- छात्रों को कुपोषण से बचाव को किया जागरूक गृह विज्ञान विभाग प्रभारी रीतिका त्रिपाठी ...