नई दिल्ली, मार्च 6 -- संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि पाक-अफगानिस्तान संघर्ष में अब तक 1.15 लाख अफगानी और 3000 पाकिस्तानी नागरिक बेघर हो गए हैं।काबुल में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि लड़ाई शुरू होने से अब तक 56 अफगानी मारे गए और 128 घायल हुए। पाक ने इन रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमले करता है, नागरिकों पर नहीं।संघर्ष जारीतालिबान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तालिबानी लड़ाकों ने 2600 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा पर दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पाक के ठिकानों पर हमले किए और 14 चौकियां नष्ट कर दी, एक पाक ड्रोन को मार गिराया। मंत्रालय ने कहा कि देर रात हुए संघर्ष में सात नागरिक और तीन तालिबानी लड़ाके मारे गए। उधर, काबुल में जुमे की नमाज के बाद दर्जनों अफगानी नागरिकों ने पाक विरोधी नारेबाजी की। लघमन प्रांत में एक...