कानपुर, मार्च 25 -- रनियां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास बुधवार शाम को सड़क किनारे एक खेत में खड़े पाकड़ के पेड में एक युवती का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं लोगों ने हत्या कर शव लटकाये जाने की भी आशंका जताई। सरवनखेड़ा रनियां मार्ग पर कटका गांव के पास एक तीस साल की युवती का शव बुधवार शाम को झाड़ियों के बीच पाकड़ के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रनियां एसओ दिनेश गौतम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद छानबीन शुरू की। तलाशी में मृतका के पास से पहचान का कोई अभिलेख आदि नहीं मिला। इससे प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या करने ...