गोरखपुर, अगस्त 16 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता की मां ने चिलुआताल पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी नाबालिग बेटी को बजनाथपुर टोला हनुमानचक निवासी महेश (20) पुत्र हंसराज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिय...