फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 10 -- फर्रुखाबाद।विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने पाक्सो एक्ट में दोषी रमेश चंद्र को पांच वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। 10 हजार रुपया जूर्माना भी लगाया है। घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 12 अप्रैल 2017 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां अपने स्कूल से पढ़कर आ रही थी। रास्ते में रमेश ने उसे बाग में खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। चीखने चिल्लाने पर कुछ लोगों ने आरोपितों के चंगुल से छुटाया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने रमेश चंद्र को पांच साल के कठोर कारावास से दंडित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...