फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेराज अहमद ने पाक्सो एक्ट में दो लोगों पर आरोप तय किए है। सजा के बिंदु पर 30 मार्च को सुनवाई होगी। घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। एक गांव के ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 9/10 अगस्त की रात घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने गई थी। उसी समय गौतम और सोनू तमंचे से लैस होकर आए और पुत्री को गलत कार्य करने की नियत से तमंचे से धमकाकर अपने साथ जबरदस्ती रात में ले गये। सुबह पांच बजे पुत्री को लेकर रोहिला चौराहे के पास पहुंचे । इसी दौरान सुबह दौड़ लगाने वाले लड़कों को देखकर यह लोग पुत्री को छोड़कर भाग गये। पुत्री एक होटल में गई यहां पर होटल वाले को पूरी बात बताई। पिता के मुताबिक पुत्री ने इस घटना से बेइज्जती महसूस करते हुए घर के अंदर के...